फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की मर्यादा तार-तार: मौसी पर गंदी नजर रखता था सचिन, मामा को लग गई भनक; दी रूह कंपाने वाली मौत

Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। सचिन की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी मामा ने बताया कि सचिन मौसी पर गंदी नजर रखता था, इसलिए मार दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
demo image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मड़ियांव के इंद्रपुरी निवासी आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन की हत्या के मामले में आरोपी मामा ब्रजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उसने बताया कि सचिन उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण उसने सचिन की प्लास्टिक के स्ट्रैप से गला कसकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया स्ट्रैप बरामद कर लिया है।डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, सचिन के पिता रामशंकर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूछताछ में ब्रजेश ने भांजे की हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि सचिन उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना।

ब्रजेश ने सचिन का गला कस दिया था

सोमवार देर रात खेत में शराब पीने के बाद दोनों में इसी बात पर विवाद हुआ। गाली-गलौज के बाद ब्रजेश ने सचिन का गला कस दिया। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। वहीं, शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सचिन के परिजनों ने वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें