फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन की शादी वाले दिन युवक ने लगाई फांसी

Sun, 14 Jul 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन की शादी वाले दिन फांसी लगा ली। गंभीर हालत में परिजन युवक को सीएचसी महमूदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिमापुर निवासी छोटू (20) ने पारिवारिक कलह के कारण शुक्रवार देर रात लुंगी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने छोटू को बाइक से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही छोटू की बहन की शादी थी। घटना के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सीएचसी पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शनिवार को शादी संपन्न होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें