अमेठी सिटी। शनिवार को योग नगरी व पंजाब मेल तीन घंटे देर से गौरीगंज पहुंची। भोपाल-प्रतापगढ़, नीलांचल व जनता एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।
शनिवार को हरिद्धार-प्रयागराज योग नगरी एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से पहुंची। वहीं, संगम स्पेशल ट्रेन भी एक घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। ऐसे में प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसी तरह गरीब रथ दो घंटा, देहरादून-वाराणसी एक घंटा, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटा व पंजाब मेल दो घंटा विलंब से संचालित हुई। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों क संचालन में किन्हीं कारणों से कुछ विलंब हुआ है। संवाद