फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने लगाया फंदा

Mon, 27 Oct 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के जय प्रकाश नगर में रविवार सुबह यूपीएससी की तैयारी कर रहे आदर्श अवस्थी (26) ने पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आदर्श के पिता स्वेद कुमार अवस्थी सेतु निगम में काम करते हैं। कुछ समय से उनकी सास अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी देखरेख के लिए स्वेद की पत्नी अस्पताल में रह रही थीं। जबकि वह बेटे के साथ घर में थे। रविवार सुबह स्वेद सास के लिए खाना लेकर अस्पताल गए थे। वह जब लौटे तो उन्हें आदर्श का शव पंखे से लटकता मिला। घर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में स्वेद आत्महत्या का कारण बता नहीं सके हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पिता के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें