फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टूटी पुलिया में फिसला पैर... नाले में गिर गया युवक; नगर निगम की टीम तलाश में जुटी

Sat, 12 Jul 2025 11:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में टूटी पुलिया में पैर फिसलने से एक युवक नाले में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया। नगर निगम की टीम उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
सुरेश की फाइल फोटो, बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह एक युवक नाले में गिर गया। बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम युवक को ढूंढ रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।     

विज्ञापन


घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मंजू टंडन ढाल के पास की है। यहां की रहने वाली रेनू बताया कि उसके पति सुरेश सुबह 7.00 काम पर जा रहे थे। बारिश के बाद नाले के आसपास पानी भरा था। वहां की पुलिया टूटी थी। पुलिया में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए। तब से उनका पता नहीं चल रहा है। 

मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि टूटी पुलिया को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाला साफ भी नहीं कराया जाता। बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का नतीजा है कि आज सुरेश नाले में गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें