फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार शाम अनिल यादव (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अनिल जौनपुर का रहने वाले थे और हुसैनगंज में रहते थे।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शाम 6:50 बजे जम्मू से हावड़ा जा रही सियालदह एक्सप्रेस के आगे अनिल कूद गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब से वाराणसी-लखनऊ का टिकट मिला। उनके मोबाइल से परिजनों का नंबर निकालकर घटना की जानकारी दी गई। देर रात पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें