फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नदी में डूबकर युवक की मौत; बड़े भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार... चाकू बरामद

Fri, 03 Oct 2025 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में नदी में डूबकर युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में पुलिस ने बड़े भाई के हत्यारोपी छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में तैराकी करते समय गोमती में डूबकर युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। वहीं भाई की हत्या के आरोप में फरार छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के जलौदी नगर का है। यहां के रहने वाले कल्लू राम का बेटा विपिन (20) बृहस्पतिवार की शाम गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में तैराकी कर रहा था। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीच धारा में बहाव तेज होने से विपिन डूबने लगा था। 

इसी समय गांव के रामकुमार ग्रामीणों के साथ मूर्ति विसर्जन करने वहां पहुंचे थे। डूबता देखा तो ग्रामीण के साथ बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार... चाकू बरामद

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार में बड़े भाई अश्वनी कुमार (33) की हत्या के आरोप छोटे भाई गौरव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हो गया है। मामले में पिता राजेश कुमार स्वर्णकार ने आरोपी बेटे के खिलाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से आशियाना के रजनीखंड इलाके के रहने वाले थे। वे दोनों सोनू व मोनू के साथ सरोजनीनगर के कैलाश विहार में किराये पर रहकर अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पान मसाला फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात कमरे पर अश्वनी अकेला था। 

सब्जी काटने वाले चाकू से किए थे वार

इस बीच छोटा भाई गौरव शराब के नशे में पहुंचा। खाना बनाने व शराब के लिए रुपये को लेकर गौरव बड़े भाई अश्वनी से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि गौरव ने सब्जी काटने वाले चाकू से अश्वनी के गले व सिर पर वार कर दिया। कुछ देर के बाद गौरव उन्हें खून से लथपथ हालत में सीएचसी लेकर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें