फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 02 Sep 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा में सीतापुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बेटे से मिलने जा रहे मंजीत कुमार (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंजीत मूलरूप से सीतापुर के मदारपुर निवासी थे और नोएडा में गाड़ी चलाते थे। उनके भाई रंजीत ने बताया कि मंजीत रक्षाबंधन के दौरान सीतापुर आए हुए थे। उनका पत्नी रंजीता से तलाक का मुकदमा चल रहा था। रंजीता बेटे श्रेयांश के साथ मड़ियांव स्थित मायके में रहती हैं। मंजीत सोमवार रात करीब नौ बजे श्रेयांश से मिलने जा रहे थे। इटौंजा स्थित ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि मंजीत ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें