फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, भांजी व साली घायल

Sun, 25 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, भांजी व साली घायल
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा स्थित अंधे की चौकी के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राहुल कुमार (22) की मौत हो गई। हादसे में उनकी साली और भांजी घायल हो गई। हादसे के वक्त राहुल ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


मलिहाबाद के बदौरा गांव निवासी राहुल कुमार (22) दर्जी थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह भांजी प्रीति और साली तन्नू को बाइक से लेकर रिश्तेदारी में आलमबाग गए थे। रात 8 बजे लौटते वक्त अंधे की चौकी के पास हादसा हो गया और चालक पिकअप लेकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा में भर्ती कराया, इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। प्रीति व तन्नू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें