फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पारा कला गांव निवासी आशीष, उमेश और संदीप एक ही बाइक पर सवार होकर महराजगंज आ रहे थे। हसनगांव के पास शिवगढ़ की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आशीष, संदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक मृतक उमेश चला रहा था। वह हेलमेट लगाए हुए था। फिर भी उसकी जान चली गई। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

ऑटो की टक्कर से गश्त कर रहे होमगार्ड, सिपाही घायल
रायबरेली। मिल एरिया थाने में तैनात सिपाही पुनीत कुमार और होमगार्ड अशोक यादव शनिवार को यूपी-112 की पीआरवी 3281 (बाइक) से हरदासपुर में डयूटी कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे सिपाही व होमगार्ड घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें