लखनऊ। मदेयगंज इलाके में रहने वाले नौ वर्ष के बालक से डालीगंज निवासी चंदन कुमार कई दिनों से गलत काम कर रहा था। यह आरोप लगाते हुए बालक के पिता ने एक मार्च को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बालक के पिता के अनुसार 27 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ उनका बेटा घर के पास बने मैदान में खेल रहा था। इस बीच आरोपी चंदन वहां पहुंचा और बेटे को पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर गलत काम करने लगा। बालक के छोटे भाई की नजर आरोपी पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पूछने पर बालक ने बताया कि चंदन अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। शिकायत न करने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।