राजाजीपुरम। सआदतगंज के यासीनगंज निवासी विनीश यादव (31) ने बुधवार सुबह घर में फंदे लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विनीश के पिता शंकर लाल यादव ने बताया कि वह माॅर्निंग वाॅक पर गया था। लौटने पर विनीश चुपचाप अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे गमछे के सहारे पंखे से लटका पाया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, विनीश की कपड़े प्रेस करने की दुकान थी। परिवार में उनके माता-पिता और दो बड़े भाई हैं।