लखनऊ। लखनऊ युवा व्यापार मंडल की ओर से गणेशगंज स्थित कार्यालय में सामाजिक कार्यों में सहभागिता पर संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
युवा इकाई के नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों के स्वस्थ रहने के उद्देश्य से 28 अप्रैल से सात मई तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 2025 में ही सर्वसमाज की असहाय 21 बेटियों का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। महामंत्री प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बढ़ते साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के लिए बाजारों में साइबर क्राइम विभाग की ओर से जन जागरण बैठकें कराई जाएंगी।
युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित केसवानी, सोनू जायसवाल, निखिल रस्तोगी, विनय जोगी, हिमांशु गुप्ता, आनंद गुलाटी ने डालीगंज बाजार से अनिमेष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सोनू जायसवाल, संजीव गुप्ता, पप्पू यादव अमीनाबाद बाजार से आदित्य शर्मा, आशु कपूर, लखनऊ साईकिल एसोसिएशन से मो मुस्तकीम, नौशाद, शिवम अरोड़ा, गड़बड़झाला मार्केट से मिंटू सोनकर, संदीप जायसवाल आदि का सम्मान किया गया।