फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल

Fri, 05 Jun 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के गंगागंज कस्बे के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक राजेश रावत (44) की मौत हो गई और उनकी पत्नी गीता (40) घायल हो गईं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज डीके सिंह ने बताया कि बाराबंकी के लोनी कटरा के मकनपुर गांव निवासी राजेश रावत पत्नी गीता के साथ किसी काम से बाइक से अमेठी आए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वे लोग बाइक से लाैट रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने गीता को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें ट्राॅमा-2 रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक नंबर व मौके से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें