फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में प्रवेश परीक्षा के लिए देने होंगे न्यूनतम दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में किसी भी प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम दो हजार रुपये फीस चुकानी होगी। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने परीक्षा संबंधी नए शुल्क पर मुहर लगा दी है। पिछले महीने हुई कार्य परिषद की बैठक के बाद अब इसके मिनट्स जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू में लागू नई व्यवस्था के तहत बहुविकल्पीय सवाल आधारित किसी भी प्रवेश परीक्षा में स्नातक स्तर पर सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को तीन हजार रुपये और अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को दो हजार रुपये फीस चुकानी होगी। इसी तरह परास्नातक स्तर पर सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को चार हजार रुपये और अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन हजार रुपये फीस चुकानी होगी।
केजीएमयू ने बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए भी पारिश्रमिक निर्धारित किया है। इसके तहत अब एक भाषा में प्रति बहुविकल्पीय सवाल 100 रुपये और दो भाषाओं के लिए 150 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। स्क्रूटिनी के लिए एक हजार रुपये पारिश्रमिक तय किया गया है। इसके अलावा किसी थीसिस के मूल्यांकन के लिए एक से दो हजार रुपये भुगतान किए जाएंगे।
विज्ञापन

डेढ़ गुना हुई पीजी की परीक्षा फीस

केजीएमयू प्रशासन ने एमडी-एमएस विद्यार्थियों की परीक्षा फीस में डेढ़ गुना बढ़ोतरी कर दी है। अब विद्यार्थियों को 20 के बजाय 30 हजार रुपये चुकाने होंगे। इसकी वजह उत्तर पुस्तिका के डिजिटल मूल्यांकन और दो से तीन बार जंचवाने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की नई गाइडलाइन के मुताबिक एमडी-एमएस और एमसीएच-डीएम की परीक्षा में कॉपी का डिजिटल मूल्यांकन और और दो से तीन बार जंचवाने का निर्देश हैं। इसी वजह से परीक्षा फीस में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें