फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मात्र छह घंटे की नौकरी पर मिलेगा 15 हजार महीना वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हिंदी भाषा का ज्ञान है, बोलने की अच्छी शैली है और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी है तो मात्र छह घंटे की नौकरी पर 15 हजार रुपये महीने का वेतन मिल सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से लगने वाले रोजगार मेले में शामिल होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वोल्वो कॉमर्शियल व्हीकल, इंडिया पेस्टीसाइडस लिमिटेड व अन्य कंपनियां शामिल होंगी। अलग-अलग कंपनियों में करीब 200 पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में आईटीआई, इंटरमीडिएट व स्नातक पास युवा शामिल हो सकते हैं।

खान ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में फाइनेंशियल कंसल्टेंट इंश्योरेंस व कॉलिंग वर्कर के पद पर होने वाली भर्ती में इंटरमीडिएट, स्नातक के साथ ही कंप्यूटर व हिंदी भाषा में परिपक्व युवा शामिल हो सकते हैं। छह घंटे की नौकरी पर 15 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स कंपनी की भर्ती में आईटीआई पास युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। यहां अप्रेंटिसशिप के साथ ही नियमित नौकरी का अवसर मिलेगा। इसमें चयनितों को 10 हजार से 14500 रुपये महीना वेतन मिलेगा। इंडिया पेस्टीसाइडस लिमिटेड में अप्रेंटिशिप के लिए चयनितों को 15 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। आवदेक का आईटीआई पास होना जरूरी है।

वोल्वो कॉमर्शियल व्हीकल में असिस्टेंट टेक्नीशियन के पद पर भर्ती होगी। आईटीआई पास चयनितों को 15 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। कंपनियों में पदों की योग्यता और उम्र अलग-अलग है। इनमें 18 से 30 वर्ष तक के युवा शामिल होकर रोजगार का लाभ ले सकेंगे। एमए खान ने कहा कि प्रतिभागी अपने साथ दस्तावेज जरूर आएं। इनकी जांच, साक्षात्कार व मेडिकल जांच के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें