फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 360 डिग्री वर्चुअल माध्यम से एक स्थान से कर सकेंगे धरोहरों के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पर्यटक अब 360 डिग्री वर्चुअल माध्यम से एक ही स्थान से प्रदेश की धरोहर का दीदार कर सकेंगे। 24 से शुरू हो रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से कार्यक्रम होंगे। यूपी दिवस पर विभाग सरंक्षित स्मारक कुसुमवन सरोवर कदमेश्वर मंदिर को थ्रीडी मॉडल से प्रदर्शित करेगा। संरक्षित स्मारक गंगोली शिवाला, मेंढक मंदिर का फाइबर कास्ट मॉडल के साथ राज्य संरक्षित स्मारक और स्थलों की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें प्रमुख संरक्षित स्मारकों पर आधारित पांच मिनट की लघुफिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें