फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यार्कर क्लब और आरईपीएल क्रूसेडर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डीजीआई ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रथम मातृभूमि टी-20 प्राइजमनी टूर्नामेंट में बुधवार को लीग मुकाबलों में यार्कर क्रिकेट क्लब और आरईपीएल क्रूसेडर्स ने जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किए। यार्कर क्लब ने डीवाईए को 82 और आरईपीएल क्रूसेडर्स ने यूथ क्लब को 158 रन के विशाल अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए पहले बल्लेबाजी करते हुए यार्कर ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 185 रन बनाए। कार्तिकेय सिंह ने 45 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की बदौलत 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डीवाईए की ओर से शिवम सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीवाईए की टीम 103 रनों के योग पर सिमट गई।
अंशुमान शुक्ल ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। यार्कर की ओर से जैनुद्दीन, विकास यादव और शिवम यादव ने दो-दो विकेट लिए। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने यूथ क्रिकेट क्लब को 158 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरईपीएल की टीम ने आठ विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में यूथ की टीम 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 83 रन जोड़ सकी। विजयी टीम ने शाश्वत पांडेय ने 77 रन और अमन यादव ने 64 रन बनाए, जबकि प्रिंस मौर्या ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें