स्टार कास्ट और उनकी फीस
फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार अदा करने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने मोटी फीस चार्ज की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए बतौर फीस 60 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही मानुषी छिल्लर ने रानी संयोगिता के किरदार के लिए तकरीबन 1 करोड़ के आस-पास चार्ज किया है। रिपोर्ट की मानी जाए तो संजय दत्त ने काका कन्ह के किरदार के लिए 5 करोड़ और सोनू सूद ने चंदबरदाई के किरदार के लिए तकरीबन 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
पृथ्वीराज रासो की पुस्तक पर आधारित है फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पुस्तक पृथ्वीराज रासो पर आधारित है, जिसे राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और पराक्रम व शौर्य का दस्तावेज माना जाता है। फिल्म में पृथ्वीराज की वीरता के साथ ही रानी संयोगिता संग उनकी प्रेम कहानी को भी खूबसूरती के साथ दिखाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।