फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'बजट सत्र में मौजूदगी के साथ ही एसआईआर पर रखें फोकस...' योगी बोले- अपने-अपने दफ्तर खोलकर रखें विधायक

Sun, 08 Feb 2026 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों को निर्देश दिया। कहा कि बजट सत्र में मौजूदगी के साथ ही एसआईआर पर फोकस रखें। दफ्तर खोलकर रखें। ताकि, एसआईआर का काम प्रभावित न हो। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बजट सत्र के दौरान विपक्ष की घेरेबंदी का मुकाबला करने के लिए रविवार को हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का असर रहा। लोकभवन में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और विधायकों को सदन में पूरी तैयारी के साथ नियमित मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाए कि एसआईआर का कार्य किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने-अपने कार्यालय खुले रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने, मृतकों के नाम हटवाने और स्थानांतरण संबंधी प्रविष्टियों को दुरुस्त कराने के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसआईआर बेहद अहम है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, सीएम ने देर शाम को अपने आवास पर भाजपा सचेतक दल के साथ भी बैठक करके सदन के संचालन को लेकर तैयार रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों से कहा कि विपक्ष सत्र के दौरान भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा, लेकिन तथ्यों के साथ उसका जवाब दिया जाए। उन्होंने घोषणा की कि सत्र के दौरान विधायकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि सभी स्वस्थ रहकर सत्र में भाग ले सकें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी को अभी से अगले चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए और इस बार पहले से भी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनानी है। उन्होंने सभी विधायकों से नियमित रूप से सदन में उपस्थित रहने और राज्यपाल के अभिभाषण व बजट के प्रमुख बिंदुओं पर सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन

बजट का अध्ययन करके दें जवाब : खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट का सभी विधायक गहन अध्ययन करें और विपक्ष के सवालों के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का फोकस विकास योजनाओं पर है और विपक्ष के दुष्प्रचार में नहीं फंसना चाहिए।

समर्पण दिवस में विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य : धर्मपाल

बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ''समर्पण दिवस'' मना रही है। इसमें सभी विधायकों की भागीदारी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने एसआईआर में संगठन के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में नहीं पहुंचे ब्रजभूषण

पिछले दिनों महोबा दौरे पर गए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने को लेकर उठे विवादों से घिरे चरखारी के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत विधानमंडल दल की बैठक में नहीं पहुंचे। इसकों लेकर तरह-तरह की चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें