मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए पत्र लिखा है। ‘योगी की पाती’ नाम वाले इस पत्र में उन्होंने 11 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में प्रदेशवासियों से सहभागिता का आह्वान किया है।
स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के तीन करोड़ परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पत्र भेजे जाएंगे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए चार करोड़ झंडे भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए पत्र लिखा है। ‘योगी की पाती’ नाम वाले इस पत्र में उन्होंने 11 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में प्रदेशवासियों से सहभागिता का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर दिन के लिए प्रभात फेरी, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण आदि के कार्यक्रम तय किए हैं। यूपी हैंडलूम, एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों व बाजार में झंडे तैयार कराकर जिलों में भेजे जा रहे एक झंडे की कीमत 20 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी व तत्कालीन पत्र-पत्रिकाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस विभीषिका का दंश झेलने वाले परिवारों को राहत भी प्रदान की जाएगी।