अखिलेश यादव और योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर
- फोटो : ट्वीटर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में इन दिनों एक शख्स चर्चा का केंद्र बना हुआ है। खास कर अपनी वेशभूषा को लेकर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव की रैलियों में शामिल रहते हैं।
कई बार तो लोग जब उन्हें पीछे से देखते हैं तो गच्चा भी खा जाता है। वे न केवल योगी आदित्यनाथ की तरह दिखते है बल्कि उनके ही जैसे भगवा रंग के कपड़े भी पहने रहते हैं। सुरेश भगवान बुद्ध के अनुयायी हैं।
46 साल के सुरेश से जब यह पूछा गया कि आप योगी की तरह क्यों कपड़ें पहनते हैं तो उन्होंने कहा कि पिछले दस से यही उनकी वेशभूषा है।