सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सपा शासनकाल की तीन प्राथमिकता वाली योजनाओं को योगी सरकार आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्लास्टिक सिटी औरैया, ट्रांसगंगा सिटी उन्नाव व सरस्वती हाईटेक सिटी प्रयागराज के काम को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सपा सरकार जाने के बाद ये परियोजनाएं प्राथमिकता में नहीं रह गई थीं। नतीजा ये हुआ कि प्रोजेक्ट अधूरे रह गए और ट्रांसगंगा में भूखंड आवंटित कराने वाले लोगों ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए थे।
मुख्यमंत्री ने उन्नाव के डीएम को ट्रांसगंगा में जमीन पर कब्जे व प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने की कार्रवाई तेज करने को कहा है। प्लास्टिक सिटी औरैया के लिए केंद्र से 40 करोड़ की ग्रांट मिलनी थी, लेकिन केंद्र ने प्रस्ताव निरस्त कर दिया। फिर पुनर्विचार का प्रस्ताव भेजा गया।