फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का फैसला: टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिलेगी राय

Thu, 20 Mar 2025 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Yogi government's decision: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी जिलों का दौरा कर अस्पतालों की व्यवस्था को प्रशासनिक अधिकारी दुरुस्त करें। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि हब स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई की टेलीमेडिसिन सेवा से सभी मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा जाए। इससे इन कॉलेज में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय आसानी से मिल सके। उन्होंने आरएमएल, लखनऊ में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वह बुधवार की रात स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) सेवाओं को और सुलभ बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इसका लाभ मिल सके। विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जिलों का भ्रमण कर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच करें और सुधार सुनिश्चित करें। अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के मानकों का कड़ाई से पालन कराये जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

30 दिनों में भुगतान का निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। उन्होंने पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन




टीवी मरीजों को गोद लेने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार और पुनर्वास में योगदान दें।

दवा और एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सस्ती और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों को उपचार मिले, इसमें एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जापानी इंसेफेलाइटिस में आई कमी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 की तुलना में 2024 में डेंगू मृत्यु दर में 93% की कमी आई। इसी तरह, जापानी इंसेफेलाइटिस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मामलों में क्रमशः 87% और 76% की कमी आई, जबकि इनसे होने वाली मौतों में 97% और 98% की गिरावट दर्ज की गई। यह सुखद परिणाम टीमवर्क और सही नियोजन का ही परिणाम है। अब तक 5.21 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अन्य पात्र जनों को भी इससे लाभान्वित कराया जाए। 
विज्ञापन

 

सीएम योगी की सख्त चेतावनी: जनहित के कामों में लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय, जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें