फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections: योगी सरकार के ये मंत्री लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, हेमा मालिनी और रीता बहुगुणा का कटेगा टिकट!

Thu, 25 May 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

75 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के टिकट कटने की चर्चा है। 
 
विज्ञापन
योगी सरकार के मंत्री भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने के संकेत दिए हैं। वहीं कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने पर भी मंथन चल रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को शाहजहांपुर या धौरहरा, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को फतेहपुर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से लड़ाए जाने की चर्चा है। 

वहीं 75 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के टिकट कटने की चर्चा है। 
विज्ञापन


वहीं पार्टी में सक्रिय नहीं रहने के कारण पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चा भी तेज है। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी, मथुरा से विधायक व पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह, मांठ से विधायक राजेश चौधरी को भी लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें