प्रदेश सरकार बजट बनाने में आम लोगों की भागीदारी देने पर भी गौर कर रही है। इसके लिए उड़ीसा राज्य की बजट सुझाव प्रणाली पर भी विचार की योजना है। बताया गया है कि उड़ीसा सरकार हर वर्ष के आम बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगती है। इसके लिए ई-मेल, व्हाटसैप ग्रुप, एसएमएस व टेलीग्राम जैसे आप्शन दिए जाते हैं। पब्लिक फीडबैक से मिले सुझावों को बजट प्रस्तावों में स्थान दिया जाता है।