फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा, योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी... की यह अपील

Sun, 12 Jan 2025 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सरकार की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की है। साथ ही कई क्षेत्रों में सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन
पीआरडी जवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। इनके दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे। 35 हजार पीआरडी जवानों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


सीएम योगी ने पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 35 हजार पीआरडी जवान हैं। इन सभी को बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से पीआरडी जवानों में खुशी है। 

सहयोग की अपील की

साथ ही युवा मंगल दलों से नशे के कारोबार को समाप्त करने, स्वच्छता अभियान चलाने, खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने, टीबी के रोगियों को चिन्हित करने में सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें