फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

Sun, 07 Feb 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जायजा लेंगे। सीएम गाजीपुर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर में छह जगह एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करने का सिलसिला शुरू किया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। 

लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 22 हजार 494 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। पूरा प्रयास है कि इस वर्ष एक्सप्रेस-वे पर यातायात का संचालन शुरू हो जाए। एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा, पर्यटन भी बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें