फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 फरवरी को बरसाना में होली खेलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 60 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 25 Dec 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
इस बार 24 फरवरी को आयोजित होने जा रही विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली को भव्यता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार 60 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इसी होली पर मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चांदी की पिचकारी से रंग बरसाएंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी और भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू व गुलाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या में दिवाली मनाने के बाद होली खेलने के लिए ब्रजभूमि आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मथुरा पहुंचे प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और सांसद हेमामालिनी की मौजूदगी में अफसरों के साथ बरसाना की लठामार होली की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

विकास कार्यों पर भी मंथन किया। धर्मार्थ मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि लठामार रंगीली होली का आयोजन इस बार अद्भुत और आधुनिक रूप में होगा। इस पर करीब 60 करोड़ के खर्च से बरसाना की होली में चार चांद लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने कहा कि बरसाना की होली में आज भी द्वापरकालीन होली की अनुभूति होती है। पर्यटन प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया सीएम योगी के साथ प्रदेश का पूरा कैबिनेट मंडल सहित आसपास राज्यों के मंत्रिमंडल भी होली देखने बरसाना पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ये होगी खास बातें...

- अयोध्या की तरह जगमग होगा बरसाना
- श्रीजी मंदिर सहित सभी भवनों की होगी सजावट
- जयपुर मंदिर से राधारानी मंदिर तक फूलों से सजेगा मार्ग

- लठामार होली के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे राधाकृष्ण के स्वरूप
- होली के दौरान बरसाना में भव्य झांकियों का होगा प्रदर्शन
- लाखों श्रद्धालुओं को लड्डू व गुलाल का किया जाएगा वितरण

- संस्कृति विभाग बरसाना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी कराएगा
- ब्रज की होली के साथ इस बार विभिन्न प्रदेशों के होली का समागम भी देखने को मिलेगा
- गोवर्धन ड्रेन में चलेंगी रंग बिरंगी नाव में विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन होगा।

छह घंटे बरसाना में होली का आनंद लेंगे सीएम
बरसाना। संभावना है कि होली देखने बरसाना आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ करीब छह घंटे तक यहां होली का आनंद लेंगे। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से मिलने माताजी गौशाला पहुंचेंगे। यहां सीएम गौशाला और गोबर गैस प्लांट को देखेंगे। गौवंश व यमुना मुद्दे पर रमेश बाबा से चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें