फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर सीएम योगी ने किया गुजरात के मुख्यमंत्री को फोन

Mon, 08 Oct 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात में उत्तर भारतीयों खास तौर पर यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से टेलीफोन पर बात की।

विज्ञापन


 गुजरात के सांबरकाठा जिले में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले और इसकी वजह से वहां से लोगों के पलायन की खबरें आने के बाद योगी ने रूपाणी से बात की।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि गुजरात के सीएम रूपाणी ने योगी को बताया कि पिछले तीन दिनों में वहां कोई भी घटना नहीं हुई है। गुजरात सरकार के स्तर से हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा गुजरात में सभी का सम्मान है।
विज्ञापन


उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि गुजरात एक शांतिप्रिय प्रदेश है तथा देश के विकास का मॉडल भी है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफ वाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें। हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें। योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इन कदमों की सराहना की है।

Trending Videos
विज्ञापन

बीजेपी सांसद ने बताया छोटी घटना

गुजरात मे उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को गोंडा के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छोटी-मोटी घटनाएं बताया है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर ही है। उत्तर भारतीय हमेशा से मोदी के समर्थक रहे हैं। 

वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि कल जो हमें मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं दे रहे थे वो आज दुर्गा पूजा का 28 करोड़ का बजट पास कर रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अनशन कर रहे परमहंस को बजरन उठाये जाने पर सांसद ने कहा कि सरकार राम मंदिर निर्माण के प्रयासरत है। लेकिन माहौल खराब करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें