फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में बोले सीएम- सांसद व विधायक के बीच मारपीट की घटना गंभीर, होगी कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2019 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में 'अपराजिता' मुहिम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अमर उजाला के कार्यकारी संपादक इंदु शेखर पंचोली ने सियासत पर भी बात की, साथ ही उनके मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष के कार्यकाल का अनुभव पूछा।

विज्ञापन




जिस पर योगी ने कहा कि इन दो वर्षों में हमने यूपी की बिगड़ी हुई व्यवस्था को संभाला। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में कुंभ व प्रवासी भारतीय दिवस का भव्य आयोजन हुआ जो कि प्रदेश की व्यवस्था में आए परिवर्तन को बताता है।
विज्ञापन


वहीं, संतकबीरनगर में सांसद और विधायक के बीच हुए जूताकांड पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस मामले में दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि शिलापट में नाम न होने को लेकर हुए विवाद में सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते से पीट दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

योगी ने पुलवामा हमले पर हो रही राजनीति पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। शहीदों का सम्मान होना चाहिए। हमने शहीदों का सम्मान करते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों को जल्द ही नौकरियों के नियुक्ति पत्र दे दिए।

आगामी लोकसभा चुनाव पर सीएम योगी बोले, आमचुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोध व भ्रष्टाचार और ईमानदार सरकार के मुद्दे पर होगा। मुझे विश्वास है कि जनता इस बार हमें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें