मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का माहौल उद्योगों के अनुकूल बनाने के लिए दो नेशनल इन्वेस्टमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। रीजनल कनेक्टविटी सिस्टम की व्यवस्था की गई है। जैव ऊर्जा प्रोत्साहन कार्यक्रम लागू किया है। जितने एमओयू हुए हैं, उन्हें जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय खुद मॉनिटरिंग करेगा, जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो। उद्यमियों को चक्कर न लगाने पड़ें।
यूपी में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। लखनऊ में यह चल रही है। मेरठ, कानपुर और आगरा की डीपीआर बन चुकी है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना लागू कर अलग-अलग जिलों के पारंपरिक उद्योगों के विकास का रास्ता खोला गया है। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगीकरण का माहौल बनेगा।