फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में संसाधनों की कोई कमी नहीं, इसे एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाएंगे: योगी आदित्यनाथ

Wed, 24 Jul 2019 09:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को पांच साल में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, इसके लिए चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। कहा, इसके लिए सभी प्रमुख सेक्टरों को 70 हजार से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। यह लक्ष्य बड़ा जरूर है लेकिन असंभव नहीं है। सीएम ने बुधवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए ये बातें कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 1.16 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 28 लाख लोगों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री आवास और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में यूपी, देश में नंबर वन है। 

विज्ञापन

योगी ने कहा कि दो साल में प्रदेश के बजट का आकार लगभग पांच लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। 

सीएम ने कहा, मौजूदा रफ्तार से तो इसमें 10-12 वर्ष लग जाएंगे, इसलिए रफ्तार तेज करनी पड़ेगी। यूपी की जीडीपी 15,42,432 करोड़ रुपये की है, इसे बढ़ाना होगा। यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां जैसी कनेक्टिविटी, जल संसाधन और मानव शक्ति देश में कहीं नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें