युवती के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक निकाह के बाद दामाद तीन लाख रुपए और बाइक की मांग करता था। युवती के मुताबिक उसके पति की मोबाइल की दुकान है। वह अक्सर नशे के इंजेक्शन लगाकर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाता और इंटरनेट पर डालने की धमकी देता।
युवती के मुताबिक एक दिन मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एक युवती द्वारा पति पर तीन तलाक देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी पति व उसके परिवारीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
आकाश तोमर, एसपी