फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, बोले- हम उनके हर बढ़ते कदम के साथ

Sun, 08 Mar 2020 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।

विज्ञापन


इतिहास में अनेकों उदाहरण मिलते हैं जहां महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से उच्चतम आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृत संकल्प है। हम उनके हर बढ़ते कदम के साथ हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है 'महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ'। आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है। आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व माँ को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें