फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने इंवेस्टर्स समिट की सफलता पर जताई खुशी, कहा- 33 लाख को मिलेगा रोजगार

Fri, 23 Feb 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित यूपी इंवेस्टर्स समिट 2018 के दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशों पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश का माहौल बदलते ही निवेशक यहां आने के लिए बेताब हैं। समिट में चार लाख अट्ठाइस हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हो चुके हैं और अभी चार लाख करोड़ के ऐसे प्रस्ताव आए हैं जिन्होंने निवेश की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि इन निवेशों से करीब 33 लाख रोजगार के अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन


योगी ने इंवेस्टर्स समिट की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि इस कोशिश से यूपी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उभर सकेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को प्रदेश में अब उद्योग लगाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने वाली। उन्हें सारी सुविधाएं दी जाएंगी। सिंगल विंडो सिस्टम की मदद से निवेशक बिना किसी परेशानी के राज्य की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से ढ़ाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। गौरतलब है कि देश में बनने वाले दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में से पीएम मोदी ने एक यूपी में बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इंवेस्टर्स समिट के पहले ही दिन औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा था कि जब तक ये निवेश जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच जाते हम चुप नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी निगरानी की जाएगी। यूपी में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें