फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या: रामलला के सामने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

Thu, 12 Nov 2020 02:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में दीवाली 2020: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के सामने पहला दीया जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इसके पहले दोपहर 12:00 बजे साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त पर 11 झांकियां निकाली जाएंगी। अयोध्या आगमन के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री 3:30 रामलला के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री रामलला के सामने पहला दीया जलाएंगे। इसके बाद 4:00 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर से रवाना होंगे। यहां से वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्याभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल व मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद 14 नवंबर की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें