उन्होंने 121 चीनी मिलों में रोजगार सृजन को लेकर बच्चों को तैयार करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने 22 अगस्त से 28 अगस्त तक कजान, रुस में आयोजित हो रही विश्व कौशल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 4 प्रशिक्षार्थियों के चयनित होने पर खुशी जताते हुए उनकी बेहतर तैयारी कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तरफ से एक डेलिगेशन प्रशिक्षार्थियों के साथ कजान जाए इसको लेकर भी निर्देशित किया।
बैठक में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री सुरेश पासी, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।