फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत विरोधियों के लिए आंखें खोलने वाली: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 01 Dec 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी निकाय चुनाव का परिणाम आंखें खोलने वाला है। गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी बड़ी बातें करने वालों का निकाय चुनाव में खाता तक नहीं खुला है, अमेठी में भी उनका सूपड़ा साफ हो गया है। निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता संगठन की ओर से राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का परिणाम है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि परिणाम सरकार व संगठन की जिम्मेदारी बढ़ाने के साथ ही निकायों को सक्षम बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणामों से साफ है कि भाजपा मिशन 2019 के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर है।

वोटरों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, संसदीय कार्य एवं शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश खन्ना, चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर के साथ पार्टी के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को जीत की बधाई देकर उनका आभार जताया। उन्होंने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, पुलिस-प्रशासन के साथ ही मतदाताओं का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें