फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मनेगी ऐतिहासिक दिवाली, पूरी स्क्रिप्ट तैयार, ये होगा सीएम योगी का कार्यक्रम

Tue, 17 Oct 2017 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में इस बार ऐतिहासिक दिवाली मनाने की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। इस आयोजन में पूरे अयोध्यावासियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। दीवाली (18 अक्टूबर) के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और यूपी की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी। योगी अपरान्ह चार बजे अयोध्या पहुंचेंगे। राज्यपाल राम नाईक पहले ही प्रदेश की जनता को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दे चुके हैं।
विज्ञापन


रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत के संपूर्ण आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज करने की तैयारी है। प्रदूषण मुक्त आयोजन के लिए आतिशबाजी की जगह लेजर शो होगा। मंदिर और घाटों पर हर परिवार की सहभागिता से एक लाख 71 हजार दीप जलाए जाएंगे।

18 अक्‍टूबर को ये कार्यक्रम होंगे अयोध्या में-
सुबह 07.00 बजे से 09.00 बजे तक कंचन भवन से नागेश्वरमधाम मोक्षदायिनी तक अयोध्या की हेरिटेज वाक।

पूर्वान्ह 09.00 से 10.00 बजे तक महराजा इंटर कॉलेज में मा. सांसद/विधायक द्वारा 108 बच्चों में वस्‍त्र, मिठाई, पटाके आदि का वितरण गरीब व्यक्तियों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्‍शन।
विज्ञापन


अपरान्ह 02.00 बजे से 04.00 बजे तक राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा प्रारम्‍भ होकर दो घंटे के अन्तराल में राम कथा पार्क पहुंचेगी।साकेत महाविद्यालय के सामने एकत्र होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होकर रामकथा समापन।
विज्ञापन


अपरान्ह 04.00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या आगमन। रामकथा पार्क में उतरेगा हेलीकॉप्टर।

04.05 बजे से 04.30 बजे तक। रामकथा पार्क में शोभा यात्रा के आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वन्दन/आरती, श्रीराम का राज्याभिषेक।

04.30 से 04.40 बजे तक। अयोध्या में हो रहे‌ विकास कार्यों सम्बंधी सभी विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास।

04.40 से 05.40 बजे तक रामकथा पार्क में ही विशिष्ट अतिथियों का सम्बोधन। मुख्यमंत्री योगी भी करेंगे सम्बोधित।

05.40 से 6.00 बजे तक रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्‍थान।

06.00 से 07.00 बजे तक नये घाट पर सरयू जी की आरती तथा मंत्रोच्चार के साथ समस्त घाटों पर दीप का प्रज्वलन प्रारम्‍भ।

07.00 बजे से 07.30 बजे तक नया घाट पर सरयू नदी में लेजर शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन।

07.30 बजे से 07.40 बजे तक सरयू के तट पर नया घाट के सामने आतिशबाजी का आयोजन।

08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रामकथा पार्क में विदेशी रामलीलाओं का मंचन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें