फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, अगस्त 2020 तक बनाएं पूर्वांचल एक्सप्रेस की मुख्य सड़क

Wed, 22 May 2019 10:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की मुख्य सड़क का निर्माण अगस्त 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द कर इसी वर्ष अगस्त तक शिलान्यास कराने को कहा है।

विज्ञापन


करीब दो महीने की चुनावी भागदौड़ के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की समीक्षा की। यूपीडा के सीइओ अवनीश अवस्थी ने बैठक में बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस में 42 प्रतिशत से अधिक दूरी में मिट्टी बिछाने का काम पूरा हो गया है। अभी 175 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने सभी एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिलाधिकारियों को 30 जून तक जमीन अधिग्रहीत कर यूपीडा को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिज और स्ट्रक्चर का काम तेजी से पूरा करें और एक्सप्रेस-वे पर कहीं दिक्कत हो तो उसका उचित समाधान करें।  बैठक में मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें