फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये तक आय में कोई टैक्स न लगने से मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 01 Feb 2019 01:00 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को देश की जनता के लिए बड़ी राहत बताया। योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के मध्यम वर्गीय लोगों का ख्याल रखा है। घोषणाओं से किसानों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बजट में पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स न लगने से मध्यम वर्ग के करीब तीन करोड़ लोगों को सीधा फायदा होगा।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चाहते हैं कि योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सहित समाज के हर तबके तक पहुंचे। उन्होंने अपनी इन बातों को साबित किया है। योजनाएं राजनीतिक संकीर्णताओं में न सिमटें इसका उन्होंने हमेशा प्रयास किया है। ये बातें सरकार के सभी पांचों बजट में नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें