मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ बुधवार को पहली बार रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम बोले- भव्य राममंदिर बनेगा। कई मुस्लिम संगठनों ने अयोध्या में रामजन्मभूमि हिंदू समाज को सौंपने की वकालत की है।
देश के अनेक संगठन सामने आ रहे हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है। जब हम लोग मिलकर रहेंगे, तो देश के दुश्मनों को कोई अवसर नहीं मिलेगा।
सौहार्द का माहौल बनाकर अयोध्या में रामजन्मभूमि से संबंधित विवाद का पटाक्षेप करना है। सीएम ने मुस्लिम संगठनों के राममंदिर के लिए जमीन देने की पेशकश की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता, गौ माता, गंगा माता और जय श्रीराम की जयघोष से की।