फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीसीएस में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

Mon, 15 Jul 2019 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीसीएस जे परीक्षा में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से बात करेंगे। मुख्यमंत्री से लखनऊ मिलने पहुंचे पीसीएस जे अभ्यर्थियों को परीक्षा की जांच कराए जाने का आश्वासन भी मिला है। साथ ही सीएम ने आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


न्यायिक सेवा प्रतियोगियों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार की गईं तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के कार्यकाल में पीसीएस जे-2018 की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा भी आयोजित की गई थी। परीक्षा जल्दबाजी में कराई गई। इस परीक्षा का पेपर भी उसी प्रेस में छपा था, जिसमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर छपवाया गया था।

अभ्यर्थियों ने पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के परिणाम में हुई गड़बड़ी से भी सीएम को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आशीश पटेल के अनुसार सीएम ने कहा कि आयोग में भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियेां की संपत्ति की जांच कराई जा रही है। भ्रष्ट अफसर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें