फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की बेटी के प्रेम विवाह में साजिश का आरोप, मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा मामला

Mon, 15 Jul 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा के अनुसूचित जाति के युवक अजितेश से प्रेम विवाह का मामला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। बता दें कि मामले में विधायक ने अपनी ही पार्टी के दो विधायकों पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। जिस पर जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन


विधायक के आरोप के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। दरअसल, रविवार को राजेश मिश्रा के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वाट्स एप चैट वायरल की जिसमें बरेली के ही फरीदपुर सीट से विधायक श्यामबिहारी पर सीधे आरोप लगाया गया है।

हालांकि, श्यामबिहारी ने इस चैट को फर्जी करार देते हुए आरोपों का खंडन किया है। वहीं, सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे अजितेश कुमार से कुछ लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


अजितेश के वकील ने बताया कि सिर्फ अजितेश की पिटाई हुई थी। यह पता नहीं चला है कि पिटाई करने वाले लोग कौन हैं। लेकिन यह सिद्ध करता है कि दोनों की जान को खतरा है और इसलिए वह सुरक्षा मांग रहे हैं। अजितेश की पिटाई के मामले में पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने तलब किया और सुरक्षा देने को कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें