फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों में पीपीई किट, मास्क सहित सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं: मुख्यमंत्री योगी

Thu, 28 May 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि डॉक्टर सभी कोविड अस्पतालों में नियमित राउंड लें। अस्पतालों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे जिसमें उन्होंने अफसरों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन से चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टॉफ तथा एंबुलेंस के चालकों का नियमित प्रशिक्षण किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री-लेयर मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर जैसी मेडिकल सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या 30 मई, 2020 तक बढ़ाकर एक लाख किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें