फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में योगी, पीएम ने कहा- कमीशनखोरी ने देश को कमजोर किया

Thu, 28 Feb 2019 12:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अमेठी पहुंचकर तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अफसरों को निर्देश दिए। अमेठी पहुंचने पर सीएम योगी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत की औपचारिकताओं के बाद सीएम योगी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल सम्राट मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने मंत्री नंद गोपाल नंदी, मोहसिन रजा व सुरेश पासी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को देखा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने सीडीओ प्रभुनाथ को पार्किंग व्यवस्था व पेयजल तथा शौचालय व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंच का निरीक्षण किया और पास में बने काटेज में भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व कई मंत्री व पदाधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से 2019 का वक्त देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए था जबकि 2019 से 2024 तक का वक्त देश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मदद मिल सके इसके लिए सूची नहीं भेजी। कांग्रेस ने देश को पीछे ले जाने का काम किया। देश की सुरक्षा के साथ समझौता दिया। कमीशनखोरी के लिए देश के सुरक्षा आधुनिकिकरण को रोका व राफेल डील में रोड़े अटकाए।

विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें