फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आईजीपी पहुंचे सीएम योगी, निवेश शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जुलाई को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार रात अचानक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए। जहां, उन्होंने सबसे पहले मुख्य हाल का निरीक्षण किया और अतिथियों और निवेशकों के बैठने की तैयारियों, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व मंत्री सुरेश राणा व सचिव संतोष यादव सहित कई और लोग मौजूद थे। इसके बाद वह स्टेज के पीछे के रास्ते को देखने पहुंचे। यहां से प्रधानमंत्री मुख्य हॉल में प्रवेश के करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आने के रास्ते और परिसर में रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को पहले निवेशकों के स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य हॉल में पहुंचेंगे। 29 जुलाई को वह सीधे मुख्य हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


लगभग 10 मिनट तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रुकने के बाद मुख्यमंत्री वापस लौट गए। इसके अलावा उन्होंने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुरेश राणा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें