फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने बलरामपुर दौरे पर की कई घोषणाएं, जानें- क्या बोले

Sun, 28 May 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम आदित्यनाथ बलरामपुर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जनता को सम्बोधित किया और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह सरकार जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही है। जब समाज के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलेगा, जब‌ समाज के हर तबके के व्यक्ति को सुरक्षा का एहसास होगा तब दीन दयाल उपाध्याय व नानाजी देशमुख का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने थारू समुदाय के बारे में कहा कि इस समाज ने देश को लिए काफी कुछ किया है। इसने बिना वेतन लिए देश की सुरक्षा के लिए काम किया है।

उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी वनग्रामों का संपूर्ण विकास होगा और थारू जनजाति के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी वनग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने की भी बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें