राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन बड़े उल्लास से किया जा रहा है। आज प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से आए भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूप का स्वागत किया और रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक किया। इसके बाद सीएम योगी ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक के साथ सरयू के तट पर आरती की। किम जोंग सुक आयोजन की मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने अपने भाषण में खुद को आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के लिए अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसके लिए 3.35 लाख दीये सजाकर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी का एक दृश्य।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके पहले सीएम योगी ने फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा की। वहीं, अयोध्या में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नामकरण राजा दशरथ के नाम पर और एयरपोर्ट का नाम भगवान राम पर करने का एलान किया।